search

AMU में अप्रैल में होगा दीक्षा समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हो सकती हैं चीफ गेस्ट

Chikheang 5 hour(s) ago views 976
  



संतोष शर्मा, जागरण अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन इन दिनों दीक्षा समारोह की तैयारियों में लगा हुआ है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यह आयोजन गुलिस्तान-ए-सैयद में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हो सकतीं हैं। उनके लिए आमंत्रण भेज दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आ सकते हैं। आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी में उत्साह है। किसी भी कुलपति के कार्यकाल में दीक्षा समारोह होना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

एएमयू में पिछला दीक्षा समारोह पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल में सात मार्च 2018 को हुआ था। इस 65 वें समारोह में मुख्य अतिथि तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शामिल हुए थे। उनके साथ प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नायक भी आए थे। इसके बाद से दीक्षा समारोह का आयोजन नहीं हुआ।

एएमयू में पिछले कुछ दिनों से आयोजन को लेकर सुगबुगाहट शुरु हुई थी, जो अब अंतिम दौर में हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजन की तैयारी शुरु कर दी है। यूनिवर्सिटी के विजिटर व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति मिलने के बाद तारीख का एलान किया जाएगा।

सर्वाधिक समारोह डॉ. जियाउद्दीन अहमद के कार्यकाल में

एएमयू के पूर्व पीआरओ डॉ. राहत अबरार के अनुसार एएमयू में सबसे पहला दीक्षा समारोह यूनिवर्सिटी स्थापना के दो साल बाद 28 दिसंबर 2022 को हुआ था। बेगम सुल्तान जहां मुख्य अतिथि थीं। सर्वाधिक समारोह पूर्व कुलपति डॉ. जियाउद्दीन अहमद के दो कार्यकाल में आठ बार हुए। डॉ. जाकिर हुसैन व कर्नल बशीर हुसैन जैदी के समय छह-छह और पूर्व कुलपति सैयद रास मसूद व पूर्व कुलपति जमीर उद्दीन शाह के समय पांच-पांच बार समारोह हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- काम में लापरवाही पर भड़के Aligarh DM, दी अनूठी सजा; तैनाती स्थल पर ही रात गुजारेंगे कर्मचारी


पीएम मोदी ने दिया था मिनी इंडिया का नाम

एएमयू की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर 22 दिसंबर 2022 को यूनिवर्सिटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। कोरोना के चलते यह आयोजन वर्चुअली हुआ था। ऑनलाइन संबोधन में प्रधानमंत्री ने यूनिवर्सिटी को मिनी इंडिया कहकर देश-विदेश में फैली अलीग बिरादरी का दिल ही जीत लिया।

छात्रों को जहां नए भारत के लिए काम करने लिए प्रेरित किया तो सामाजिक एकता का पाठ भी बढ़ाया। संदेश भी दिया कि आपको मतभेद भुलाकर काम करना होगा। 34 मिनट के संबोधन ऐसा लग रहा था जैसे मोदी एएमयू में ही हों। ऐतिहासिक इमारतों को नाम से पुकारा तो अलीग्स व पार्टनर कहकर एएमयू बिरादरी को रिझाने का काम किया।



अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दीक्षा समारोह कराने की तैयारी है। राष्ट्रपति को आमंत्रण के लिए पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद तारीख का एलान किया जाएगा। आयोजन की तैयारी की जा रही हैं।
  


                                                                                   प्रो. आसिम जफर, रजिस्ट्रार एएमयू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164242