search

VIP मूवमेंट के चलते चरमराई यातायात व्यवस्था, आईटीओ और नई दिल्ली जिले में भीषण जाम में घंटों फंसे रहे लोग

LHC0088 2026-1-20 01:56:27 views 889
  

नई दिल्ली जिले में वीआइपी मूवमेंट के चलते यातायात व्यवस्था घंटों चरमराई नजर आई।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोमवार को नई दिल्ली जिले में वीआइपी मूवमेंट के चलते यातायात व्यवस्था घंटों चरमराई नजर आई। सुबह से देर शाम तक वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीडीयू मार्ग पर एक राजनीति पार्टी के कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया के कारण सुबह से ही वहां वीवीआईपी का आना-जाना लगा रहा।

वीवीआईपी के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दोपहर 12 बजे के बाद से नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। इसके चलते ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया और जाम लगना शुरू हो गया। यातायात जाम का सबसे बुरा असर आइटीओ, मथुरा रोड, शाहजहां रोड, कनाट प्लेस, डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, सी-हेक्सागन और मध्य दिल्ली के कई अन्य इलाकों में देखने को मिला।

हालात इतने बदतर हो गए कि आईटीओ रेड लाइट को पार करने में वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और सार्वजनिक परिवहन के यात्री भी जाम में फंसे नजर आए। कई लोगों ने वैकल्पिक रास्ते अपनाने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव इतना अधिक था कि राहत नहीं मिल सकी।

दोपहर करीब दो बजे से शाम चार बजे तक वीआईपी मूवमेंट के कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। जिस वाहन चालक का वाहन जहां फंसा, वह घंटों तक वहीं खड़ा रहा। जाम के चलते कई इलाकों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। कई वाहन चालकों ने इंटरनेट मीडिया पर ट्रैफिक जाम को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।

यातायात पुलिस की ओर से जाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए, लेकिन वीआइपी मूवमेंट और सुरक्षा कारणों से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। शाम के समय जब नेताओं की आवाजाही कम हुई, तब जाकर धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो पाया। हालांकि, इस दौरान आम लोगों को घंटों की देरी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्लीवासियों को ठंड से राहत, तापमान में हो रही बढ़ोतरी; IMD ने बताया अगले तीन दिनों का हाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166803