search

रमजान से पहले साहिबाबाद के बाजारों में उमड़ी भीड़, फलों की आवक बढ़ी; खजूर की मांग होगी दोगुनी

cy520520 3 hour(s) ago views 406
  

रमजान से पहले मार्केट में लौटी रौनक।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। रमजान का महीना शुरू होने से पहले बुधवार को बाजारों में रौनक देखने को मिली। त्योहार को देखते हुए साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में भी फलों की आवक बढ़ी है। कारोबारी आजादपुर मंडी से खजूर लाकर बेच रहे हैं। इसके अलावा बाजार में सहरी और रोजा इफ्तार के लिए खरीदारी अधिक हुई। इनमें सेवईं, कुर्ता-पायजामा समेत अन्य उत्पादों की बिक्री भी हुई।

साहिबाबाद फल एवं सब्जी मंडी में खजूर के अलावा संतरा, अंगूर, सेब की आवक भी बढ़ी है। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नागपुर से संतरे की आवक अधिक होती है। इनमें दो से तीन गाड़ियां और बढ़ी हैं। सीजन और त्योहार को देखते हुए सुबह से ही फुटकर व्यापारी मंडी में खरीदारी के लिए आ रहे हैं।

इसके अलावा सेब और अंगूर की भी एक से दो गाड़ियां बढ़ी हैं। खजूर की सबसे ज्यादा खरीदारी लोग कर रहे हैं। मंडी में सउदी, ईरान का खजूर उपलब्ध है लेकिन ज्यादातर की आवक आजादपुर मंडी से हो रही है। थोक कारोबारी आमिर ने बताया कि 150 रुपये किलो से दो हजार रुपये तक खजूर उपलब्ध है। रमजान के पूरे महीने में इनकी मांग दोगुनी तक हो जाती है।
फलों के मौजूदा दाम (प्रति किलो / दर्जन)

  
    फल दाम (रुपये) इकाई
   
   
   संतरा
   60 से 70
   प्रति किलो
   
   
   अंगूर
   120 से 140
   प्रति किलो
   
   
   सेब
   100 से 150
   प्रति किलो
   
   
   किन्नू
   60 से 70
   प्रति किलो
   
   
   अमरूद
   60 से 70
   प्रति किलो
   
   
   पपीता
   40
   प्रति किलो
   
   
   तरबूज
   40
   प्रति किलो
   
   
   खरबूज
   80 से 100
   प्रति किलो
   
   
   केला
   50 से 60
   रुपये दर्जन
   
   
   नोट: केला को छोड़कर सभी दाम प्रति किलो में हैं। (दाम बाजार/दिनांक के अनुसार बदल सकते हैं)
   

यह भी पढ़ें- लोनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में एक मार्च को महापंचायत का निर्णय, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159846