search

कटिहार में DM ऑफिस गेट पर ड्रामा: आखिर क्यों बैठाया जा रहा था प्रेमी जोड़े को सफेद कार में?

LHC0088 3 hour(s) ago views 851
  

कटिहार DM ऑफिस गेट पर ड्रामा: प्रेमी जोड़े को सफेद कार में जबरन बैठाने की कोशिश!



संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार में समाहरणालय गेट के सामने दिनदहाड़े एक प्रेमी जोड़े को जबरन उठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार पर भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक-युवती को सफेद गाड़ी में खींचकर बैठाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में युवक और युवती के साथ खींचातानी होती दिखाई दे रही है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र की है। लड़के और लड़की ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। इस पर लड़की के स्वजन नाराज होकर दोनों को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। लड़की और युवक के बीच हुई खींचातानी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे।

प्राणपुर थाना के थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो की पड़ताल की जा रही है और घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर निगरानी रखने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा और निजी स्वतंत्रता को लेकर बहस को भी हवा दी है।

इस घटना से यह साफ हो गया है कि प्रेम विवाह के मामले में पारिवारिक विवाद कभी-कभी सार्वजनिक जगहों पर हिंसक रूप ले सकते हैं। पुलिस और प्रशासन अब इस मामले में सतर्क हो गए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया है।

समाचार सूत्रों के अनुसार लड़की और युवक सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तुरंत कदम उठाए हैं। मामले की जांच जारी है, और आरोपी पक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162103