search

पिता की शराब छुड़ाने के लिए कराया हवन, पूजन सामग्री प्रवाहित करने गए दो भाई नहर में डूबे

Chikheang Yesterday 23:26 views 530
  

नहर में डूबे दो भाई, तलाश जारी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पिता की शराब छुड़ाने के लिए कराए गए पूजन की सामग्री प्रवाहित करने गए दो सगे भाई बूड़िया स्थित पश्चिमी यमुना नहर में डूब गए। उनकी बाइक बुधवार सुबह नहर किनारे खड़ी मिली। जिसके बाद से ही उनके नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की टीमें गोताखोरों के साथ सर्चिंग कर रही हैं लेकिन अभी तक दोनों भाइयों का कोई पता नहीं लगा है। 24 वर्षीय उदय व 19 वर्षीय आर्यन गांव भगवानगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन की मोबाइल की दुकान है जबकि उदय दिहाड़ी करता है, दोनों अविवाहित हैं। उनके पिता विनोद कुमार शराब के आदी हैं। इसके लिए किसी ने उनकी मां को बताया कि वह घर में पूजा पाठ करा लें। इसके लिए मंगलवार को उन्होंने पूजा पाठ कराया।

मंगलवार की शाम को बाइक से दोनों भाई पूजन सामग्री नहर में प्रवाहित करने के लिए आए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रातभर उनके स्वजन उनकी तलाश करते रहे लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। बुधवार की सुबह उनकी बाइक नहर के किनारे मिली।

जिसके बाद से ही उनके नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वह पूजन सामग्री प्रवाहित करते समय फिसल गए होंगे। नहर में गहराई अधिक है जिससे वह बाहर नहीं निकल सके।  
पक्की हो चुकी पश्चिमी यमुना नहर

पश्चिमी यमुना नहर अब पक्की हो चुकी है। पहले कच्ची होने पर पूजन या नहाने वालों के लिए नहर के किनारे जगह रहती थी जिससे वह आसानी से चले जाते थे लेकिन अब नहर पक्की होने पर न तो इसके अंदर जाने और न ही बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता है।

यदि कोई गलती से नहर में गिर जाए तो उसके बाहर निकलने की संभावना कम रहती है। अन्य लोग ही उसे रस्सी के माध्यम से निकाल सकते हैं। बूड़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के नहर में डूबने की आशंका है। उनकी सर्चिंग कराई जा रही है। बाइक बरामद हो गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164149