search

राउरकेला में सट्टेबाजी सिंडिकेट का भंडाफोड़: ऑनलाइन सट्टेबाजी और हवाला नेटवर्क पर प्रहार, 20 लाख कैश बरामद

LHC0088 Yesterday 22:27 views 205
  

ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान चलाते जवान।


जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला में बुधवार की सुबह पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चलाया। राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी के निर्देश पर आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी से सट्टेबाजी और हवाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया।   पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान अब तक 20 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की है। छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
म्यूल बैंक अकाउंट और हवाला नेटवर्क पर नजर यह कार्रवाई मुख्य रूप से ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग, हवाला के जरिए अवैध धन के लेन-देन और ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ (बेनामी खाते) के उपयोग के खिलाफ की गई है। हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगभग एक करोड़ रुपये गंवाने की शिकायत के बाद पुलिस ने इस संगठित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ना शुरू किया था।  
गोपनीय रणनीति के तहत एक साथ दबिश प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सट्टेबाज अवैध धन को सुरक्षित करने के लिए बेनामी खातों और हवाला ऑपरेटरों का सहारा ले रहे थे।पुलिस ने इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा।    दो जोनल डीएसपी और आधा दर्जन थानों (उदितनगर, प्लांट साइट, बंडामुंडा और रघुनाथपाली) की संयुक्त टीमों ने सुबह-सुबह बिरसा डाहर, बंडामुंडा और लाल बिल्डिंग गली सहित दर्जनभर संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ धावा बोला।  
डिजिटल सबूतों की जांच जारी अचानक हुई इस कार्रवाई से किसी भी आरोपी को भागने या सबूत मिटाने का मौका नहीं मिला। हिरासत में लिए गए 6 लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।    पुलिस ने मौके से कई डिजिटल उपकरण और बैंक दस्तावेजों को भी जब्त किया है, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत खुलासा नहीं किया है।   ऐसा माना जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस के इस कड़े रुख से शहर के संगठित अपराधियों में दहशत का माहौल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162085