सलीम खान और सुभाष घई (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म लेखक सलीम खान की तबीयत मंगलवार को अचानक से बिगड़ गई। माइनर ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह हॉस्पिटल में एडमिट है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तमाम फैंस और सेलेब्स सलीम साहब की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
इस मामले में दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई का नाम भी शामिल हो रहा है, जिन्होंने सलीम खान के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बयान में क्या कहा है।
सलीम खान को लेकर बोले सुभाष घई
सौदागर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने सलीम खान की हालत को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में कहा है-
यह भी पढ़ें- Salim Khan Health Update: सलीम खान की तबीयत बेहतर, ब्रेन हैमरेज का हुआ इलाज; हालत स्थिर
सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं आज से नहीं 30-40 साल से हमारा नाता है। सलमान तो बाद में आया, जिसने मेरी पिक्चर में काम किया। सबसे पहले सलीम साहब थे। वह इंडस्ट्री के उन चुनिंदा शख्स में से हैं, जिनकी मैं काफी इज्जत करता हूं। फिलहाल उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनकी सेहत अच्छी रहे और लंबी हो क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं।
इस तरह से सुभाष घई ने सलीम खान की सलामती की दुआ की है। बता दें कि सलीम साहब ही वह शख्स हैं, जिन्होंने सलमान खान और सुभाष घई के झगड़े को सुलझाया था। सलमान ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि नशे में सुभाष ने सलमान के साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद गुस्से में भाईजान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। बाद में सलमान खान के पिता सलीम खान ने इन दोनों के बीच सुलह कराई और सलमान से माफी मांगने को कहा।
अस्पताल से कब होगी सलीम खान की छुट्टी
17 फरवरी सुबह साढ़े बजे सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बुधवार को लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर की तरफ से फिल्म राइटर की हेल्थ को लेकर प्रेस बुलेटिन जारी किया गया। जिसमे उनकी हालत स्थिर और वेटिंलेटर पर होने की जानकारी दी गई। साथ ही ये भी बताया गया है कि गुरुवार को उनको डिस्चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 4 बच्चों का बाप होने के बावजूद Salim Khan ने रचाई थी दूसरी शादी, इस वजह से Helen संग किया निकाह |
|