LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 697
इटावा जंक्शन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। जागरण
जागरण संवाददाता, इटावा। देश की सबसे व्यस्त रेल लाइनों में शामिल दिल्ली-हावड़ा रूट पर सोमवार को अचानक ब्रेक लग गया। इटावा में पावर सप्लाई में आई तकनीकी दिक्कत के चलते रेलवे ट्रैक पर करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इससे कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने फौरन तकनीकी टीम भेजकर खामी दुरुस्त की, जिसके बाद धीरे-धीरे संचालन बहाल किया गया।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा सेक्शन में गुरुवार शाम ओएचई यानि ओवर हेड इलेक्ट्रानिक लाइन में तकनीकी समस्या आने के चलते अप व डाउन लाइन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। रेल यातायात प्रभावित होने की जानकारी से अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में आयी सेक्शन में आयी खामी को ढूंढने के लिए सिग्नल व अन्य विभाग के अधिकारी दौड़ पड़े, बाद में जंक्शन और इकदिल स्टेशन के बीच ओएचई में आयी खामी को ठीक करने के बाद संचालन शुरू हो सका।
ओएचई 5 बजकर 57 मिनट पर काम करना बंद कर गई और करीब एक घंटे बाद करीब 6 बजकर 48 मिनट बाद उसे दुरुस्त किया जा सका। जिससे अप लाइन पर नीलांचल एक्सप्रेस समेत डाउन लाइन पर वंदे भारत समेत आधा दर्जन करीब ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे अमित मालवीय ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा जंक्शन व इकदिल स्टेशन के बीच बुधवार शाम 5 बजकर 57 मिनट पर ओएचई लाइन में तकनीकी फाल्ट आने से अप व डाउन लाइन पर यातायात एक घंटे तक प्रभावित हुआ हैं। ओएचई में आयी तकनीकी समस्या को 6 बजकर 48 मिनट पर उसे ठीक कराया गया हैं। जिसके बाद संचालन पुन: शुरू हो गया हैं।
इससे अप लाइन पर 12875 नीलांचल एक्सप्रेस इकदिल जबकि डाउन लाइन पर नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सरायभूपत, बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस इटावा जंक्शन, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस कोरारा, पारसनाथ एक्सप्रेस सरायभूपत खड़ी रहीं। पारसनाथ एक्सप्रेस को सरायभूपत, अलीगढ़-गोविंदपुरी फास्ट पैसेंजर जसवंतनगर, टूंडला-कानपुर पैसेंजर बलरई और गोमती एक्सप्रेस फिरोजाबाद में खड़ी रहीं। |
|