search

Patna Metro New Route: जल्द ही नए रूट पर दौड़ेगी पटना मेट्रो, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Chikheang Yesterday 19:27 views 1047
  

मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा जांच पूरी, जल्द शुरू होगा परिचालन



जागरण संवाददाता, पटना। न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए मलाही पकड़ी तक प्रस्तावित मेट्रो सेवा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भूतनाथ से आगे मलाही पकड़ी स्टेशन तक परिचालन शुरू करने से पहले बुधवार को स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा प्रणालियों का अंतिम निरीक्षण और परीक्षण किया गया।

यह निरीक्षण बिहार अग्निशमन सेवा के निदेशक और उनकी टीम ने किया। इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (पीएमआरसीएल) तथा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर स्थापित फायर डिटेक्शन और फायर प्रोटेक्शन सिस्टम की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के क्रम में सभी विद्युत उपकरणों के तकनीकी विनिर्देशों का गहन सत्यापन किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं। आपातकालीन स्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धुआं पहचान प्रणाली (स्मोक डिटेक्शन सिस्टम), निकास मार्गों (ईग्रेस रूट) और निकासी योजना (इवैक्यूएशन प्लान) की विस्तार से समीक्षा की गई।

टीम ने स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों प्रवेश और निकास द्वार, पंप रूम, भूतल, कानकोर्स स्तर तथा प्लेटफार्म स्तर का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रत्येक घटक की कार्यक्षमता और सुरक्षा अनुपालन की पुष्टि की गई, ताकि स्टेशन पूर्ण रूप से परिचालन के लिए तैयार हो सके। यह प्रक्रिया अग्नि सुरक्षा सत्यापन की अंतिम कड़ी है, जो आगामी सीएमआरएस निरीक्षण से पहले आवश्यक है।

अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के बाद स्टेशन के चालू होने का मार्ग प्रशस्त होगा। अभी मेट्रो का संचालन न्यू आइएसबीटी से भूतनाथ रोड तक तीन स्टेशन के बीच ही हो रहा है।

मलाही पकड़ी सेक्शन के शुरू होने के बाद मेट्रो का संचालन दो स्टेशन और बढ़ कर पांच स्टेशन के बीच हो जाएगा। इसमें खेमनीचक व मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन शामिल है। मेट्रो की सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। आने वाले समय में जब इसका दायरा बढ़ेगा तो सुगम यातायात का यह अहम माध्यम बन जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164080