search

दुकानदारों को नकली पेमेंट ऐप्स से बचना चाहिए, आइए जानते हैं कैसे?

Chikheang 3 hour(s) ago views 215
  



स्कैमर्स आम जनता को नुकसान पहुंचाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। अब पेमेंट ऐप की ही बात कर लेते हैं। स्कैमर्स असली पेमेंट ऐप की हूबहू कॉपी करके नकली पेमेंट ऐप बना रहे हैं, जिनका यूजर इंटरफेस (UI), कलर स्कीम, ओवरऑल लुक ऐसा है, जिसे देखकर हर कोई धोखा खा जाए। ऐप का पेमेंट ट्रांजैक्शन प्रोसेस असली लगता है, जिसे पहली नजर में पहचानना मुश्किल है।

कुछ फ्रॉड ऐप्स में तो पेमेंट हो जाने की आवाज जैसे बीप या चाइम की भी नकल कर ली जाती है, ताकि यह बताया जा सके कि वेंडर या मर्चेंट को पेमेंट हो चुकी है। वह सफल ट्रांजैक्शन का बिल भी दिखाते हैं, ताकि दुकानदार को भरोसा हो जाए। इस तरह से नकली पेमेंट ऐप की पहचान करना और भी मुश्किल हो जाता है।
नकली पेमेंट ऐप्स से कैसे बचें

स्कैमर्स नकली पेमेंट ऐप्स के जरिए भोले-भाले मर्चेंट्स को टारगेट करते हैं। वो ऐसे नकली ऐप का इस्तेमाल करते हैं जो सिर्फ पेमेंट ट्रांजैक्शन फ्लो की नकल करता है। मकसद, यह दिखाना कि प्रोडक्ट या सर्विस के लिए पेमेंट हो गया है। लेकिन विक्टिम को बाद में पता चलता है कि पेमेंट नकली था।

यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको नकली पेमेंट ऐप्स से सावधान और सुरक्षित रहने में मदद करेंगे:

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें: हमेशा अपने पेमेंट ऐप या बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन वेरीफाई करें। केवल दिखाए गए स्क्रीनशॉट या नोटिफिकेशन पर भरोसा न करें।

ट्रांजैक्शन की जानकारी कहीं गलत तो नहीं: ट्रांजैक्शन की डिटेल्स जो आपको दिखाई जा रही है, उसमें असली-नकली के फर्क को समझें। नकली ऐप्स में छोटी-मोटी गलतियां या अंतर दिखाई देंगे, जिनसे आपको स्कैम के बारे में पता चलेगा।

दबाव बनाने के तरीके: ऐसे लोगों से सावधान रहें जो सही वेरिफिकेशन के लिए समय दिए बिना ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए जल्दी करते हैं।

अनजान ऐप्स: अपने क्षेत्र में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले असली पेमेंट ऐप्स के बारे में जान लें। अगर कोई अनजान ऐप से पेमेंट करता है, तो सावधानी से आगे बढ़ें और पेमेंट को वेरीफाई करें।
दुकानदारों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

नकली पेमेंट ऐप्स से दुकानदारों को नुकसान हो सकता है। स्कैमर्स किसी भीड़-भाड़ वाली दुकान में अफरा-तफरी या दुकानदार के ध्यान न होने का फायदा उठाकर नकली पेमेंट ऐप से ट्रांजैक्शन कर उन्हें धोखा दे सकता है।
यहां दुकानदारों के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो नकली पेमेंट ऐप्स से होने वाले फ्रॉड को रोकने में मदद करेंगे।
दुकान में काम करने वाले स्टाफ को बताएं: पक्का करें कि सभी कर्मचारियों को ऐसे स्कैम के बारे में पता हो और वे फ्रॉड ट्रांजैक्शन को पहचान पाएं।

वेरिफिकेशन के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोसेस को फॉलो करें: प्रोडक्ट या सर्विस देने से पहले पेमेंट वेरिफिकेशन के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोसेस बनाएं। इसमें PhonePe स्मार्ट स्पीकर से पेमेंट ऑथेंटिकेशन की आवाज आना (नकली ऐप्स इन अलर्ट मैसेज को ट्रिगर नहीं कर सकते), ट्रांजैक्शन ID चेक करना, या आपके पेमेंट प्रोसेसर से कन्फर्मेशन का इंतजार करना शामिल है।
संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें: अगर आपको कोई संदिग्ध नकली पेमेंट ऐप दिखे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों और अपने पेमेंट प्रोसेसर को इसकी रिपोर्ट करें।
PhonePe पेमेंट को सिक्योर करने के लिए क्या करता है

PhonePe अपने मजबूत सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट प्रोडक्ट इंटरवेंशन, एक्टिव इकोसिस्टम पार्टनरशिप और लेयर्ड फ्रॉड रिपोर्टिंग मैकेनिज्म के लिए जाना जाता है, जिनसे यूजर्स को एक सिक्योर एक्सपीरियंस मिलता है। PhonePe के कुछ ट्रस्ट और सेफ्टी कॉम्पोनेंट इस प्रकार हैं:

यूजर्स का वेरिफिकेशन: PhonePe स्कैम से बचने के लिए यूजर्स का वेरिफिकेशन करता है। इसके लिए वह KYC (Know Your Customer) प्रोसेस, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सिक्योर डॉक्यूमेंट ऑथेंटिकेशन की मदद लेता है।

रियल-टाइम फ्रॉड डिटेक्शन: PhonePe का डिटेक्शन इंजन कस्टमर की डेमोग्राफी, बिहेवियरल वैरिएबल और पुराने ट्रांजैक्शन पैटर्न जैसे अलग-अलग सिग्नल के आधार पर फ्रॉड ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट करता है।

तत्परता के साथ मामले में हस्तक्षेप करना- स्ट्रांग आइडेंटी वेरिफिकेशन और इंटेलिजेंट डेटा-ड्रिवन इनसाइट्स के साथ मामले में हस्तक्षेप जरूरी हो जाता है। एक बार जब कोई संभावित खतरा पहचान लिया जाता है, तो तुरंत और सटीक कार्रवाई होती है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

अकाउंट और ट्रांजैक्शन सिक्योरिटी को बेहतर बनाए: प्लेटफॉर्म को सेफ और सिक्योर रखने के लिए PhonePe, अकाउंट की लाइफ साइकिल के अलग-अलग स्टेज के दौरान अकाउंट से होने वाले सभी ट्रांजैक्शन की वैधता को वेरीफाई करता है।

लॉ एनफोर्समेंट के साथ पार्टनरशिप: PhonePe नियमित रूप से देश भर में अलग-अलग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों (LEAs) के साइबर क्राइम सेल के साथ जुड़ता है और मिलकर काम करता है। वह अलग-अलग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ डिटेल्ड सेशन करता है, जहां जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाता है और लेटेस्ट फ्रॉड पैटर्न को बताया जाता है। इसके अलावा LEAs के साथ मिलकर ऐसे तरीके ढूंढें जाते हैं, जो देश भर में फ्रॉड को कम करने में मदद करे।

ग्राहकों की जागरूकता: PhonePe के अपने ट्रस्ट और सेफ्टी ब्लॉग में नए फ्रॉड ट्रेंड्स और स्कैम के बारे में जानकारी मिलती है, जो स्कैम को पहचानने और उपलब्ध रिसोर्स के बारे में बताते हैं।  

PhonePe अपने ब्रांड की नकल करने वाले फ्रॉड ऐप्स और चैनलों पर लगातार कार्यवाही करता रहा है। कंपनी ने अपने ट्रेडमार्क के उल्लंघन को रोकने के लिए ‘John Doe’ इंजेक्शन ऑर्डर की मांग करते हुए माननीय मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मुकदमे के बाद, कोर्ट ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को PhonePe से कोई भी शिकायत मिलने पर, किसी भी फेक पेमेंट ऐप्स पोस्ट को तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

अगर आपको PhonePe के जरिए किसी फ्रॉडस्टर ने ठगा है, तो आप तुरंत PhonePe ऐप पर या कस्टमर केयर नंबर 080–68727374 / 022–68727374 पर कॉल करके, या PhonePe के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे स्कैम की रिपोर्ट कर सकते हैं। आप फ्रॉड की शिकायत सबसे पास के साइबर क्राइम सेल में कर सकते हैं या https://www.cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं या साइबर क्राइम सेल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और अपने बिजनेस को सुरक्षित रखें।

नोट: यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

Disclaimer:- इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं और जागरण न्यू मीडिया कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें दिया गया कॉन्टेंट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। जागरण न्यू मीडिया कंपनी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देती है और किसी भी वित्तीय परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164006