search

बिजली के मुद्दे पर मंत्री एके शर्मा और शिवपाल यादव में नोकझोंक, व‍िधान सभा अध्‍यक्ष ने दोनों नेताओं को कराया शांत

cy520520 3 hour(s) ago views 401
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा में बुधवार को सदन का माहौल उस समय गरमा गया, जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बीच नोकझोंक हुई। बहस इतनी बढ़ी कि विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना को हस्तक्षेप कर दोनों नेताओं को शांत कराना पड़ा।

मामला उस समय बिगड़ा जब ऊर्जा मंत्री बिजली आपूर्ति और विकास कार्यों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर कोई काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा...“राम का बाण चल चुका है बहुत से लोग तो मूर्छित हो गए हैं।” सपा सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा “अब आपको शिवपाल चाचा और माता प्रसाद पांडेय भी नहीं बचा सकते हैं।”  

इसी बयान पर आपत्ति जताते हुए शिवपाल ने मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, “बिजली मंत्री बहुत झूठ बोलते हैं। ऐसा कह रहे हैं जैसे पहले कोई काम ही नहीं हुआ। ज्यादा बोलते हैं और असत्य बोलते हैं। आप पाप कर रहे हैं, आपको ही उल्टा बाण लगेगा।” इस पर मंत्री ने भी पलटवार करते हुए कहा, “वहां कोई दिक्कत हो तो यहां आ जाइए।”

दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक को देखते हुए अध्यक्ष ने कहा, “शिवपाल जी, थोड़ा एडजस्ट कर लीजिए।” मंत्री जी ने ऐसा नहीं कहा कि सपा सरकार में कुछ काम नहीं हुआ। उन्होंने यह बताया है कि वर्ष 2017 से पहले क्या काम हुआ था और 2017 के बाद क्या-क्या हो रहा है। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के मुद्दे पर यूपी विधान परिषद में हंगामा, सपा का बहिर्गमन; श्रम मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159688