गांधीधाम-भागलपुर और आसनसोल-गोरखपुर के बीच चलेगी ट्रेन
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। 07005/07006 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (रांची-बोकारो-धनबाद -झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी तथा एक मार्च को चर्लपल्ली से रात्रि में 10 बजे चलकर तीसरे दिन 03.50 बजे धनबाद, 10.50 बजे बरौनी, दोपहर 01.33 बजे दरभंगा रुकते हुए संध्या 04.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
इसी प्रकार 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 26 फरवरी तथा तीन एवं चार मार्च को रक्सौल से 03.15 बजे चलकर 07.10 बजे दरभंगा, 09.30 बजे बरौनी, संध्या 04.00 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन संध्या 07.40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल गोरखपुर-नरकटियागंज-बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
09451/52 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है। 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल छह मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार तथा 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल नौ से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी।
03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
03131 सियालदह-गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी तथा दो एवं पांच मार्च को सियालदह से रात्रि 11.50 बजे चलकर अगले दिन 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर रुकते हुए संध्या छह बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 27 फरवरी तथा तीन एवं छह मार्च को गोरखपुर से रात्रि नौ बजे चलकर अगले दिन 02.20 बजे हाजीपुर, 04.20 बजे बरौनी रुकते हुए संध्या 04.20 बजे सियालदह पहुंचेगी।
03525/03526 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
03525 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 28 फरवरी एवं दो मार्च को आसनसोल से संध्या 07.15 बजे चलकर अगले दिन 00.30 बजे बरौनी, 02.30 बजे हाजीपुर रुकते हुए 09.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03526 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल एक एवं तीन मार्च को गोरखपुर से 12.15 बजे चलकर संध्या 05.10 बजे हाजीपुर, रात्रि 08.20 बजे बरौनी रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल एक मार्च को आसनसोल से दोपहर 01.20 बजे चलकर संध्या 07.15 बजे बरौनी, रात्रि 09.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए अगले दिन 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल दो मार्च को गोरखपुर से 06.30 बजे चलकर 11.00 बजे हाजीपुर, दोपहर 01.20 बजे बरौनी रुकते हुए उसी दिन रात्रि 09.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। |
|