AIIMS Delhi Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एम्स दिल्ली में बतौर प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी किया हो।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ग्रेड-ए के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एक साल का कार्यानुभ अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,000 रुपये से लेकर 26,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही इंटरव्यू में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट की सूचना ईमेल के जरिये दी जाएगी।
कहां करें आवेदन
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अपना रिज्यूमे jobrecruitmentaiims@gmail.com पर ईमेल करना होगा। रिज्यूमे भेजने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार शाम पांच बजे तक अपना रिज्यूमे मेल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BPSC Exam Date 2026: बीपीएससी ने सीसीई 72वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि का किया एलान, यहां देखें पूरी जानकारी |