search

गाजियाबाद: गर्मी में कैसे मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, जब अभी तक मेंटेनेंस काम ही नहीं हुए पूरे

Chikheang 2026-2-18 17:57:16 views 782
  

इंदिरापुरम में पेड़ों की छंटाई करते कर्मी। सौ. विद्युत निगम



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले के लोगों को गर्मी में विद्युत आपूर्ति कैसे मिलेगी जब मेंटेनेंस कार्य ही अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य किए जा रहे हैं। इससे लोगों को गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बीते वर्ष भी लोगों को अंधाधुंध बिजली कटौती से जूझना पड़ा था।  

जिले के ज्यादातर इलाकों में रोजाना चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। मेंटेनेंस कार्य या पेड़ों की छंटाई का कार्य होने पर छह से आठ घंटे भी लग जाते हैं। यह स्थिति कोई एक दिन की नहीं है, बल्कि रोजाना कहीं न कहीं ये स्थिति रहती है। जबकि दिन प्रतिदिन मौसम में बदलाव आ रहा है।

तापमान बढ़ने के साथ ही कटौती भी बढ़ने लगी है। अभी तक भी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, फीडरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर पोल व तार बदलने समेत विभिन्न कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में लोगों को अंधाधुंध बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा।
बुधवार को इन इलाकों में हुई कटौती

बुधवार को इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-दो के विद्युत उपकेंद्र के फीडर-तीन, आठ व 10 से जुड़ी लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई व 11केवी लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते इंडिया मून सिटी, ज्योति सुपर रायसन, जीसी सेंडम और पैराडाइज कालोनी की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रही।

आशियाना ग्रीन, आशियाना उपवन, एक्सप्रेरिटा, रामप्रस्था व जज कालोनी की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 से दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा फीडर-तीन से जुड़ीं दिव्यांस, श्याम, एंजल जुपिटर व एसपीएस सोसायटी की आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, शिप्रा रिवेरा की आपूर्ति भी पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रही।


गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के लिए सभी जरूरी कार्य एक माह के अंदर पूरे कराए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।


-

-पवन अग्रवाल, कार्यकारी मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244