साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में शतक लगा दिया है। फरहान ने 57 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और उनकी ये टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। इसके अलावा वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले मात्र दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।
फरहान इससे पहले भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्लॉप रहे थे और अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि, इस खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और शतक लगा दिया है। फरहान 58 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। इसी के साथ पाकिस्तान ने 199 रन बना लिए हैं और नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है। |