search

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रुड़की में लगाई दंड बैठक, करते दिखे पुश-अप

Chikheang 7 hour(s) ago views 969
  

पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाई दंड बैठक। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, लंढौरा। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व रानी देवयानी सिंह मंगलवार को कस्बे के वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे। यहां पूर्व विधायक के समक्ष समाज के लोगों ने मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना व मंदिर के उच्चीकरण का प्रस्ताव रखा। पूर्व विधायक ने इन मांगों को जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने दंड बैठक भी लगाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वह वाल्मीकि समाज में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। यहां के वाल्मीकि समाज से उनके पिता नरेंद्र सिंह के समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं और उनका परिवार हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा है। भविष्य में भी वाल्मीकि समाज की हरसंभव मदद की जाएगी।

इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकालने का मुद्दा भी पूर्व विधायक के समक्ष रखा। इससे पहले समाज के लोगों ने पूर्व विधायक व रानी देवयानी सिंह का स्वागत भी किया। कार्यक्रम में शिवम, साजन, अमित, रोहित, राजू, सोनू, रवि, नरेंद्र, मुकेश, सुमित, सचिन, सभासद अजीत पटेल, अनिल, सुरेश, मलखान, अंशुल व दीपक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने चार के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, यह है मामला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164039