जागरण संवाददाता, लखनऊ। उन्नाव के दही स्थित आवास कालोनी निवासी पवन कुमार यादव ने सरोजनी नगर थाने में 30 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है।
पवन का आरोप है कि सौरभ नाम के व्यक्ति ने सरोजनी नगर के बेहसा गांव में अपना 800 स्क्वायर फीट प्लाट बेचने की बात कही थी। सौदा तय होने पर सौरभ ने 2.70 करोड़ रुपये का विक्रय अनुबंध बनवाया। इसके बाद अपने चाचा राम किशुन, चाची गीता और नित्या इंटरप्राइजेज के खातों में स्टाम्प खरीदने के नाम पर कई बार में कुल 30 लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं किया गया। विरोध करने और रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए असलहा लहराकर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एग्रीमेंट और लेनदेन के दस्तावेज मांगे हैं।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी से गैस सिलेंडर लाकर लखनऊ में करते थे कालाबाजारी, 56 सिलेंडर बरामद; 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज |