search

लापरवाही की हद! चार साल पहले पेयजल लाइन डालकर कनेक्शन करना भूल गए अधिकारी

deltin33 1 hour(s) ago views 325
  

पेयजल की पाइप लाइन तो डाल दी, लेकिन ग्रामीणों के घरों में पानी के कनेक्शन नहीं किए। जागरण



जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद में जल जीवन मिशन के तहत दयालपुर गांव में जन स्वास्थ्य विभाग ने चार वर्ष पहले पेयजल के हर घर में कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन डाल थी, लेकिन विभाग कनेक्शन देने भूल गया। अभी तक ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन नहीं दिए।

इस तरह से योजना पर खर्च किए गए लाखों रुपये व्यर्थ में बर्बाद हो गए और ग्रामीणों को लाभ भी नहीं मिला।

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने और हर घर-नल योजना शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना था। ताकि ग्रामीण दूषित पेयजल का प्रयोग न करें।

इसी योजना के तहत जल जीवन मिशन के तीसरे फेज में दयालपुर गांव में 120 मीटर लंबी पाइप लाइन डालने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 2021 में 33.14 लाख का ठेका बल्लभगढ़ ब्राह्मण वाड़ा की भारद्वाज इंटरप्राइजेज को दे दिया। पाइप लाइन को गांव की पंचायत की देख-रेख में डालने के निर्देश दिए गए।

ठेकेदार ने गांव की गली में पेयजल की पाइप लाइन डालने का काम 2022 में पूरा कर दिया, लेकिन तब से लेकर अभी तक किसी भी घर के अंदर कोई पेयजल कनेक्शन नहीं दिया। ग्रामीण अभी तक इन कनेक्शनों के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

यह भी पढ़ें- केमिकल के मुहाने पर 40 हजार की आबादी, फरीदाबाद में अतिक्रमण ने रोका सुरक्षा का रास्ता

हमारे गांव में केनरा बैंक के सामने वाली गली में 2022 में जन स्वास्थ्य विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत घरों में कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन डाली थी। विभाग ने कोई कनेक्शन अभी तक किसी भी घर में नहीं दिया। - प्रहलाद

लाखों रुपये की लागत से डाली पाइप लाइन व्यर्थ पड़़ी हुई है। अभी भी लोग पहली तरह पेयजल दूर-दराज या हैंडपंप से लाकर प्रयोग कर रहे हैं। योजना के अनुसार ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध नहीं हुआ और जल जीवन मिशन का उद्देश्य भी पूरा नहीं हुआ। - ब्रजलता


पाइप लाइन को डालने हुए चार वर्ष का समय बीत चुका। तब से लेकर अब तक किसी भी ग्रामीण ने हमारे यहां पर कोई शिकायत नहीं की। यह पाइप लाइन किसने डाली थी, इसकी जानकारी भी नहीं है। यदि ग्रामीण इस मामले में लिख कर शिकायत देंगे तो तो इसका पता लगाया जाएगा कि पाइप लाइन किसने डाली थी और कनेक्शन क्यों नहीं दिए। - राहुल बेरवाल, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473037