search

लंबी गिरावट के बाद बाजार ने लगाई तेजी की हैट्रिक, Nifty 25800 के पार जाकर बंद, अब अगला टारगेट क्या होगा?

LHC0088 3 hour(s) ago views 899
  

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।



नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) ने लंबी गिरावट के बाद तेजी की हैट्रिक लगा दी है। दरअसल, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स, लगातार तीसरे दिन उछाल के साथ बंद हुए हैं। आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंक, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में दिखी, क्योंकि इन तीनों सेक्टर के इंडेक्स एक फीसदी की ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान देखने को मिला।

निफ्टी 94 अंकों की तेजी के साथ 25819 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 286 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 83737 पर क्लोज हुआ।
बाजार की चाल पर एक्सपर्ट का नजरिया

इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि एनएसई में एडवांस-डिक्लाइन अनुपात सकारात्मक रहा (1570 शेयर बढ़त में, 1349 गिरावट में), जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली। खासतौर पर बैंकिंग, फाइनेंस, आईटीसी और मेटल शेयरों में मजबूती रही।

तकनीकी रूप से निफ्टी ने 25,700–25,750 के सपोर्ट जोन को मजबूती से होल्ड किया है। यह स्तर अब शॉर्ट टर्म के लिए अहम बेस बन चुका है।

तत्काल सपोर्ट: 25,750 / 25,600

मजबूत सपोर्ट: 25,450

रेजिस्टेंस: 25,900 / 26,050

यदि निफ्टी 25,900 के ऊपर टिकता है तो 26,050–26,200 की ओर तेजी संभव है। वहीं 25,600 के नीचे फिसलने पर हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। वहीं, बैंक निफ्टी में 61,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में उभर रहा है, जबकि 62,000 अगला रेजिस्टेंस रहेगा।

ये भी पढ़ें-

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161927