search

बिहार शिक्षा विभाग में परिचारी के 45 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती, एजुकेशन मिनिस्टर सुनील कुमार ने किया एलान

cy520520 6 hour(s) ago views 848
  

bihar bssc parichari bharti



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर सुनील कुमार ने बजट सत्र के दौरान शिक्षा विभाग में परिचारी (Attendan) के 45000 रिक्त पदों को भरने का एलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा संपन्न करवाया जायेगा।
परिचारी पदों के लिए योग्यता

परिचारी यानी कि अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिक/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता की नवीनतम जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही साझा होगी।
चयन प्रक्रिया

परिचारी पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले युवाओं को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
पदाधिकारी के 935 पदों पर अलग से होगी भर्ती

परिचारी के 45 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के बाद शिक्षा विभाग में पदाधिकारी के 935 रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी। भर्तियों के लिए अन्य सूचनाएं अलग से प्रकाशित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Army Agniveer 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए 8th से लेकर 12th तक कर सकते हैं अप्लाई, जल्द भरें फॉर्म
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159664