search

जम्मू-कश्मीर में साधना दर्रे पर बनेगी सुरंग, करनाह को मिलेगी बारहमासी कनेक्टिविटी

LHC0088 2026-2-18 11:56:39 views 1208
  



राज्य ब्यूरो, जम्मू। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे करनाह के सदाबहार सड़क संपर्क को बहाल रखने के लिए साधना दर्रे में सुरंग निर्माण के लिए परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश सरकार ने सदन में उपलब्ध कराई।

कांग्रेस के विधायक इरफान हाफिज लोन ने उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा के करनाह के लिए साधना दर्रे में और दक्षिण कश्मीर को किश्तवाड़ से जोड़ृने के लिए सुरंग बनाए जाने की परियोजनाओं के बारे में पूछा था।

प्रदेश सरकार ने उनके प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि साधना सुरंग का संरेखन सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय के साथ विचार विमर्श के बाद तय किया जा रहा है। इसके अलावा किश्तवाड़ ज़िले में सिंहपोरा-वैलू सुरंग परियोजना, जिसका मकसद दक्षिण कश्मीर और किश्तवाड़ के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी बहाल करना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126