search

MP Police Result 2026 Link: एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार फेज 1 रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में यहां से चेक करें नतीजे

deltin33 5 hour(s) ago views 895
  

MP Police ASI Subedar Result OUT  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती फेज 1 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर की गई है। फेज 1 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
कब हुई थी परीक्षा

एमपीएएसबी की ओर से सूबेदार शीघ्रलेखक (अनुसचिवीय), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों के लिए फेज 1 परीक्षा का आयोजन 16 से 21 जनवरी तक राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • एमपीईएसबी एएसआई सूबेदार रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
  • अब होम पेज पर Latest Updates में First Phase Result - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।


MP Police Result 2026 Link


सफल अभ्यर्थी अगले चरण के लिए क्वालीफाई

जो उम्मीदवार फेज 1 एग्जाम में निर्धारित अंक पाकर सफल हुए हैं उन्हें अब फेज 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। इसके बाद अंत में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट (PET & PMT), पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगा। अंतिम लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
500 पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के लिए 472 पद और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) के लिए 28 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473022