search

ये हैं दुनिया के 10 सबसे ऊंचे होटल, लिस्ट में इस देश का दबदबा; चेक करें कौन हैं इनके मालिक

LHC0088 3 hour(s) ago views 158
  

ये हैं दुनिया के 10 सबसे ऊंचे होटल



नई दिल्ली। आपने अकसर दुनिया के सबसे महंगे, सबसे लग्जरी और सबसे बड़े या सबसे पुराने होटलों के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपने कभी दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों के बारे में सुना? सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, मगर दुनिया के कई होटल अपनी हाइट की वजह से पहचाने जाते हैं। यहां हम आपको दुनिया के 10 सबसे ऊंचे होटलों (Top 10 Tallest Hotel in the World) की बारे में बताएंगे।
ये है सबसे ऊंचा होटल

दुनिया का सबसे ऊंचा होटल (World\“s Tallest Hotel) है दुबई (यूएई) का सिएल टावर (Ciel Tower)। इसकी ऊंचाई 377 मीटर है और इसमें 82 फ्लोर हैं। ये 2024 में तैयार हुआ। इसे द फर्स्ट ग्रुप ने डेवलप किया है और इसका मालिकाना हक भी द फर्स्ट ग्रुप के पास है। इस प्रोजेक्ट को द फर्स्ट ग्रुप हॉस्पिटैलिटी चलाती है।

ये रही टॉप 10 की लिस्ट

रैंक नाम शहर देश ऊंचाई फ्लोर किस वर्ष में तैयार?  
मीटरफुट
1सिएल टावरदुबईयूएई3771,237822024
2गेवोरा होटलदुबईयूएई356.31,169752017
3जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस दुबईदुबईयूएई3551,165822012
4शिमाओ इंटरनेशनल प्लाजाशंघाईचीन3331,093602006
5रोज रेहानदुबईयूएई3331,093722007
6बुर्ज अल अरबदुबईयूएई3211,053561999
7जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटलदुबईयूएई3091,014562000
7बाइयोके टॉवर IIबैंकाकथाईलैंड3091,014841997
9वूशी माओये शहर – मैरियट होटलवूशीचीन30499768 2013
10द टावर प्लाजादुबईयूएई294965652011


कौन है इन होटलों के मालिक?

  • सिएल टावर - द फर्स्ट ग्रुप
  • गेवोरा होटल - अहमद अब्दुल रहीम अल अत्तार
  • जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस दुबई - मैरियट इंटरनेशनल
  • शिमाओ इंटरनेशनल प्लाजा - ली जुन
  • रोज रेहान - Abbco Group
  • बुर्ज अल अरब - जुमेराह ग्रुप
  • बाइयोके टॉवर II - बाइयोके ग्रुप ऑफ होटल्स
  • वूशी माओये शहर (मैरियट होटल) - मैरियट इंटरनेशनल
  • द टावर प्लाजा - खालिद अल अत्तार


ये सभी लग्जरी होटल हैं, जिनमें से 7 यूएई के हैं। इनका किराया भी अन्य सामान्य होटलों के मुकाबले अधिक होता है। मगर इनमें सुविधाएं लग्जरी के अनुसार बहुत शानदार मिलती हैं।

ये भी पढ़ें - ये है भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह, माना जाता है देश का \“इकोनॉमिक गेटवे\“: क्रूड ऑयल समेत इन चीजों की होती है आवाजाही
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161792