ये हैं दुनिया के 10 सबसे ऊंचे होटल
नई दिल्ली। आपने अकसर दुनिया के सबसे महंगे, सबसे लग्जरी और सबसे बड़े या सबसे पुराने होटलों के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपने कभी दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों के बारे में सुना? सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, मगर दुनिया के कई होटल अपनी हाइट की वजह से पहचाने जाते हैं। यहां हम आपको दुनिया के 10 सबसे ऊंचे होटलों (Top 10 Tallest Hotel in the World) की बारे में बताएंगे।
ये है सबसे ऊंचा होटल
दुनिया का सबसे ऊंचा होटल (World\“s Tallest Hotel) है दुबई (यूएई) का सिएल टावर (Ciel Tower)। इसकी ऊंचाई 377 मीटर है और इसमें 82 फ्लोर हैं। ये 2024 में तैयार हुआ। इसे द फर्स्ट ग्रुप ने डेवलप किया है और इसका मालिकाना हक भी द फर्स्ट ग्रुप के पास है। इस प्रोजेक्ट को द फर्स्ट ग्रुप हॉस्पिटैलिटी चलाती है।
ये रही टॉप 10 की लिस्ट
| रैंक | नाम | शहर | देश | ऊंचाई | फ्लोर | किस वर्ष में तैयार? | | मीटर | फुट | | 1 | सिएल टावर | दुबई | यूएई | 377 | 1,237 | 82 | 2024 | | 2 | गेवोरा होटल | दुबई | यूएई | 356.3 | 1,169 | 75 | 2017 | | 3 | जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस दुबई | दुबई | यूएई | 355 | 1,165 | 82 | 2012 | | 4 | शिमाओ इंटरनेशनल प्लाजा | शंघाई | चीन | 333 | 1,093 | 60 | 2006 | | 5 | रोज रेहान | दुबई | यूएई | 333 | 1,093 | 72 | 2007 | | 6 | बुर्ज अल अरब | दुबई | यूएई | 321 | 1,053 | 56 | 1999 | | 7 | जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल | दुबई | यूएई | 309 | 1,014 | 56 | 2000 | | 7 | बाइयोके टॉवर II | बैंकाक | थाईलैंड | 309 | 1,014 | 84 | 1997 | | 9 | वूशी माओये शहर – मैरियट होटल | वूशी | चीन | 304 | 997 | 68 | 2013 | | 10 | द टावर प्लाजा | दुबई | यूएई | 294 | 965 | 65 | 2011 |
कौन है इन होटलों के मालिक?
- सिएल टावर - द फर्स्ट ग्रुप
- गेवोरा होटल - अहमद अब्दुल रहीम अल अत्तार
- जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस दुबई - मैरियट इंटरनेशनल
- शिमाओ इंटरनेशनल प्लाजा - ली जुन
- रोज रेहान - Abbco Group
- बुर्ज अल अरब - जुमेराह ग्रुप
- बाइयोके टॉवर II - बाइयोके ग्रुप ऑफ होटल्स
- वूशी माओये शहर (मैरियट होटल) - मैरियट इंटरनेशनल
- द टावर प्लाजा - खालिद अल अत्तार
ये सभी लग्जरी होटल हैं, जिनमें से 7 यूएई के हैं। इनका किराया भी अन्य सामान्य होटलों के मुकाबले अधिक होता है। मगर इनमें सुविधाएं लग्जरी के अनुसार बहुत शानदार मिलती हैं।
ये भी पढ़ें - ये है भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह, माना जाता है देश का \“इकोनॉमिक गेटवे\“: क्रूड ऑयल समेत इन चीजों की होती है आवाजाही |