search

रोहतक गैंगवार: दिनेश गोगा के शरीर पर मिले 35 गोलियों के निशान, 4 घंटे तक चला पोस्टमार्टम

Chikheang 3 hour(s) ago views 771
  

रोहतक गैंगवार: दिनेश गोगा के पोस्टमार्टम में 30-35 गोलियों के निशान।



जागरण संवाददाता, रोहतक। बीती सोमवार शाम को दिल्ली बाइपास पर अस्पताल के सामने हुई सनसनीखेज गैंगवार में मारे गए दिनेश उर्फ गोगा का मंगलवार को पीजीआईएमएस के शव गृह में करीब चार घंटे तक पोस्टमार्टम किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम करवाया गया। शव गृह के बाहर और अंदर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

अब तक की पोस्टमार्टम जांच में सामने आया है कि सिर और दिल व गुर्दे के नजदीक लगी गोलियों से दिनेश ने दम तोड़ा है। मृतक के शरीर पर 30 से 35 गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि तीन गोलियां शरीर के अंदर फंसी पाई गईं। वहीं, कुछ गोलियों के निशान शरीर के आर-पार भी मिले हैं।

गोलियों की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए डाक्टरों को तीन से चार बार एक्स-रे भी करवाने पड़े। मृतक के भाई नितेश निवासी गांव निजामपुर माजरा, थाना खरखौदा जिला सोनीपत के बयान पर थाना अर्बन एस्टेट रोहतक में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में नितेश ने बताया कि उसका करीब 25 वर्षीय छोटा भाई दिनेश उर्फ गोगा सोमवार को किसी काम से रोहतक आया हुआ था। शाम करीब सात बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई को दो युवकों ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां उसका भाई सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा था।

शिकायत में पुरानी रंजिश का जिक्र करते हुए हिमांशु उर्फ भाऊ पर हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शहर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
मामले में पुलिस कर रही छापामारी

वहीं, पुलिस अब तक इस मामले में छापामारी कर रही है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस को काफी अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163742