search

शादी के दिन प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, सोने और चांदी के जेवर संग कैश भी गायब; फिरोजाबाद में एफआईआर

LHC0088 5 hour(s) ago views 733
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, जागरण. शिकोहाबाद। नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती शादी के दिन अपने प्रेमी के साथ चली गई। पिता ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मोहल्ले के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी पर शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी ले गई।
पिता ने युवक पर दर्ज कराई प्राथमिकी, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी साथ ले गई

पीड़ित पिता ने सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की 13 फरवरी को शादी थी। मथुरा की आर्य समाज धर्मशाला में शादी समारोह था। शादी के दिन सुबह आठ बजे उसकी बेटी को मोहल्ले का ही युवक प्रशांत यादव बहला-फुसला कर ले गया।

इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की तलाश की जा रही है।
रिश्ता तय होने के बाद बनाए संबंध, चार दिन पहले बरात लाने किया मना

फिरोजाबाद। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बरात लाने से चार दिन पहले शादी से मना कर दिया। यह सुनकर युवती और उसके स्वजन सन्न रह गए। युवक और उसके स्वजन को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बरात 19 फरवरी को जानी थी। एसएसपी के आदेश पर जसराना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच रही है।
तिलक की रस्म भी हो चुकी थी

जसराना के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व सोनू उर्फ सोलू यादव निवासी गांव मेवली थाना नसीरपुर के साथ तय हुई थी। वह वर्तमान में आदर्श कालोनी, अखिलेश हास्पिटल वाली गली थाना होडल, पलवल में रहते हैं। तिलक की रस्म भी हो चुकी थी। लड़के पक्ष को सोने की अंगूठी, दो लाख रुपये का सामान और तीन लाख रुपये नकद दिए गए थे। रिश्ता पक्का होने के बाद सोनू उससे मिलने लगा। कई बार बाहर घुमाने भी ले गया। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन बरात से चार दिन पहले लड़के पक्ष ने शादी से मना कर दिया। सोमवार को युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161792