search

209 करोड़ के ऑनलाइन निवेश घोटाले का मास्टरमाइंड निकला हिसार का एकांत शर्मा, विवादों से है पुराना नाता

cy520520 3 hour(s) ago views 433
  

कैप्शन: 209 करोड़ के ऑनलाइन निवेश घोटाले का मास्टरमाइंड निकला हिसार का एकांत शर्मा (File Photo)



सुरेश सहारण, हिसार। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में उजागर हुए 209 करोड़ रुपये के आनलाइन निवेश घोटाले में हिसार जिले के बालसमंद गांव का नाम सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस अंतरराज्यीय रैकेट का मास्टरमाइंड डा. एकांत योगदत्त उर्फ डा. मार्फिन मूल रूप से हिसार के बालसमंद गांव का निवासी है।

एकांत की गिरफ्तारी के बाद गांव में उसके परिवार की पृष्ठभूमि और पुराने विवाद भी चर्चा में आ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरोपित की मां मिनाक्षी शर्मा गांव की सरपंच और बाद में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। हालांकि सरपंच कार्यकाल के दौरान शिकायतों के चलते उन्हें पद बीच में छोड़ना पड़ा था। उधर, पिता यगदत्त शर्मा भी आर्थिक लेन-देन और कर्ज संबंधी विवादों में घिरे रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बेटे और बेटी की डॉक्टरी पढ़ाई के लिए गांव के लोगों से उधार लिया गया था, जिसकी मांग आज भी की जाती है। डॉ.एकांत का चचेरा भाई राजनीति में है। इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सरगना एकांत के अलावा अन्य सात आरोपी कश्मीर से हैं।

आरोपितों के कब्जे से एटीएम कार्ड, बैंक दस्तावेज और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। पुलिस संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई भी शुरू कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों का पता लगाने के लिए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159421