search

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में दुष्कर्म का आरोपित TTE निलंबित, 10 हजार का इनाम घोषित

LHC0088 3 hour(s) ago views 825
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में रविवार शाम पांच बजे युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी रेलवे ने 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है।

वह पटना (बिहार) के बिहटा स्थित समसारा गांव का रहने वाला है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें पटना में दबिश दे रही हैं। मऊ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती, गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी करती है।

वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। मंगलवार को युवती का बयान दर्ज करने के साथ ही देवरिया मेडिकल कालेज में स्वास्थ परीक्षण कराया गया है।

दुष्कर्म की पीड़िता का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही युवती को सीट दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले टीटीई की जीआरपी ने तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए पटना में डेरा डाली है। वहां टीटीई के तीन ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

उधर दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को जीआरपी थाना पहुंची। थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का बयान दर्ज कर उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा। जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में दुष्कर्म मामला: परीक्षा देने गई थी, ट्रेन छूटने की हड़बड़ी में नहीं ले पाई थी टिकट

युवती ने बताया कि वह मऊ जिले की रहने वाली है। गोरखपुर में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी करती है। वह एनसीसी की छात्रा है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा के सिलसिले में गाजीपुर गई थी।

वहां से 15 फरवरी को मऊ रेलवे स्टेशन पहुंची और अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी बोगी में चढ़ गई। ऐसे में टिकट चेक करने आए टीटीई राहुल कुमार मिले और टिकट नहीं होने पर धमकी देने लगे। एसी फर्स्ट कोच में ले जाकर केबिन अंदर से बंद कर मेरे साथ दुष्कर्म किए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161672