search

गाजियाबाद में कनेक्शन की क्षमता से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे हजारों उपभोक्ता

LHC0088 6 hour(s) ago views 439
  

कनेक्शन क्षमता से अधिक बिजली इस्तेमाल कर करने वाले उपभोक्ता बने विद्युत निगम की परेशानी का कारण।



संवाद सहयोगी, मुरादनगर। अपने कनेक्शन की क्षमता से अधिक बिजली इस्तेमाल कर करने वाले उपभोक्ता विद्युत निगम की परेशानी का कारण बने हुए। इस प्रकार के उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में बताई जा रही है। अपनी क्षमता से अधिक बिजली इस्तेमाल करने के कारण ही ओवरलोडिंग होने से विद्युत उपकरणों में फाल्ट हो जाता है। लगातार होने वाले फाल्ट ही विद्युत संकट का कारण बने हुए हैं। इस प्रकार के उपभोक्ताओं की पहचान करने के लिए निगम सर्वे करवाकर कनेक्शन की क्षमता बढ़ाएगा।

हाल के दिनों में बिलों व खपत के आकलन पर ज्ञात हुआ कि क्षेत्र में लगभग दस हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जो कि अपने कनेक्शन की क्षमता से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहें। दस वर्ष पूर्व किसी के कनेक्शन की क्षमता दो केवी थी तो वर्तमान में वह चार केवी स्तर बिजली उपभोग कर रहा है।

इसी प्रकार चार केवी वाले की दर छह केवी या अधिक है। इसके अलावा 15 केवी से अधिक की क्षमता वाले कनेक्शनों की संख्या भी सैकड़ों में है, जो कि अपनी क्षमता से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को कनेक्शन की क्षमता बढ़वाने के संबंध में सूचित करने के लिए सर्वे कराएगा।
कनेक्शन चार्ज बचाना के लिए नहीं बढ़वाते हैं क्षमता

वर्तमान में जिले में दो केवी का सामान्य कनेक्शन लेने के लिए कनेक्शन चार्ज मिलाकर कुल चार हजार रुपये तक का खर्चा आता है। इससे अधिक के कनेक्शन की क्षमता के साथ ही चार्ज भी बढ़ जाता है। इस चार्ज से बचने के लिए बहुत से लोग अपने कनेक्शन की क्षमता बढ़वाने से बचते हैं।
ओवरलोडिंग व फॉल्ट का बनते हैं कारण

किसी कनेक्शनों की कुल क्षमता के आधार पर ही बिजली की मांग पारेषण विभाग से करता है। कनेक्शन की क्षमता से अधिक बिजली का इस्तेमाल होने से उक्त क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या हो जाती है, जो कि फाल्ट व बिजली कटौती का कारण बनती है। गर्मियों के दिनों में यह समस्या आम है।


विद्युत निगम समय समय पर इस प्रकार के सर्वे कराता रहता है। ओवरलोडिंग व फाल्ट से बचने के लिए उपभोक्ताओं को कनेक्शन की क्षमता बढ़वानी चाहिए।– एसपी यादव, एसडीओ, विद्युत निगम


यह भी पढ़ें- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली आना हुआ सुपरफास्ट; रोडवेज चलाएगा 600+ बसें, कर्मचारियों के लिए भी खुला खजाना
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161765