search

हल्की बारिश से बदला गुरुग्राम के मौसम का मिजाज, IMD का येलो अलर्ट जारी

cy520520 2026-2-18 06:26:50 views 1035
  

गुरुग्राम में बारिश से बदला मौसम का मिजाज।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में आज हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर सहित गुरुग्राम में आंशिक से पूरी तरह बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण पहले के गर्म और धूप वाले दिनों के बाद हल्की ठंडक और राहत महसूस हो रही है।

बता दें, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से बहुत हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी।
IMD का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी हवाएं कमजोर हैं और बुधवार को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आएगा। गुरुवार से तापमान फिर बढ़ेगा। इसके बाद, रविवार और सोमवार को मौसम फिर बदलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में खाने का ऑर्डर कैंसिल कर उसे सस्ते दाम पर बेचने वाला डिलीवरी ब्वाय गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725