search

आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, गाजियाबाद में 54 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

LHC0088 3 hour(s) ago views 747
  

गाजियाबाद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 54 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को हिंदी के पेपर के साथ शुरू हो जाएंगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा में जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 54 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले में कुल छह सचल दस्ते गठित किए गए हैं। शांतिपूर्ण परीक्षाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों एवं वायस रिकॉर्डर से वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी।

जिले में 64 केंद्रों पर इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के 53,884 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। इन 53,884 परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 28,574 व इंटरमीडिएट के 25,314 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर 64 केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा 64 बाह्य परीक्षक, 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा का कहना है परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सचल दस्तों द्वारा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाना हुआ आसान, गाजियाबाद से चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161603