search

अररिया में अपराधियों ने व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी गोली

Chikheang 3 hour(s) ago views 864
  

फारबिसगंज में अपराधियों ने व्यवसाई को दुकान में घुसकर मारी गोली



संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। बाइक सवार बेख़ौफ़ अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात शहर के शास्त्री चौक कोठी हाट के समीप स्थित कास्मेटिक के थोक विक्रेता मेसर्स गायत्री स्टोर के प्रोपराइटर 50 वर्षीय अरुण कुमार केसरी पिता स्व. परमेश्वर प्रसाद केसरी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद व्यवसायी के परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. मुन्ना कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है।

गोली व्यवसायी के दाहिने बांह में लगी है। इधर जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी व समाजसेवी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर घायल व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने में लगे रहे। अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल व्यवसायी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे और उनके पुत्र रूपेश कुमार अपने दुकान पर थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार हथियारबंद सवार दो अज्ञात अपराधी अचानक दुकान पर पहुंचे और उन्हें हथियार सटाते हुए कहा कि पैसा दो। पीड़ित गंभीर रूप से घायल व्यवसायी ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि उनके पास पैसा कहां है इतना सुनते ही अपराधी ने उनके ऊपर गोली चला दी।

गोली उनके दाएं बांह में लगी। गोली लगते ही दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर कोठीहाट नहर के तरफ तेजी से भाग गए। बताया कि दोनों अपराधी में से एक अपने चेहरा को ढके हुए थे, जबकि एक का चेहरा खुला हुआ था।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सदलबल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर इलाजरत गंभीर रूप से घायल व्यवसायी से घटित घटना की जानकारी लिया व जांच में जुट गए।

पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि केसरी मोहल्ला कोठीहाट के समीप कास्मेटिक के थौक विक्रेता एक व्यवसायी को गोली लगी है। व्यवसायी खतरे से बाहर है। पुलिस मामले का जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163511