search

यमुना एक्सप्रेसवे पर रात को करते थे वाहन चालकों से लूटपाट, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे; एक फरार

cy520520 2026-2-17 23:27:23 views 857
  

यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश।  



संवाद सूत्र, जागरण, बलदेव (मथुरा)। बलदेव थाना क्षेत्र में Yamuna Expressway पर 28 जनवरी की रात हरियाणा के व्यापारी के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों की सोमवार रात सवा नौ बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया।

इसमें पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट में इस्तेमाल की जाने वाली कार व लूटे गए 31 सौ रुपये मिले।  

नोएडा के थाना दनकौर के गांव नौरंगपुर निवासी वकील अहमद पिकअप चलाते हैं। फरीदाबाद में एक युवक के मकान का सामान लेकर वह चित्रकूट गए थे।

उनके साथ फरीदाबाद के ही डेरी व्यापारी ईश्वर चंद्र भी थे। 28 जनवरी की रात सवा 11 बजे दोनों पिकअप से वापस नोएडा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 128 के समीप आगरा-नोएडा मार्ग पर कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके पिकअप को रुकवा लिया।

पीड़ित वकील अहमद ने बताया कि बदमाशों ने पहले पिकअप की चाबी निकाली। फिर उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनका और व्यापारी का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद व्यापारी के जेब से 13 हज़ार रुपये लूट लिए। बदमाश उनके साथ मारपीट करके फरार हो गए।

ईश्वर चंद ने थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने कासिमपुर अंडरपास के नीचे बदमाशों की घेराबंदी की।

पुलिस ने मुठभेड़ में एटा के निधौलीकलां के गांव नगला भंडा निवासी मानवेंद्र और अजीत को दबोच लिया। मानवेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह वर्तमान में नोएडा के रसूलपुर में रह रहा है। एक अन्य बदमाश अंधेरे में भाग गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725