search

सोलन के नालागढ़ में कबाड़ बंटवारे पर विवाद: दो पक्षों में झड़प के बाद चली गोली, मौके पर पुलिस बल तैनात

deltin33 Yesterday 23:27 views 964
  

नालागढ़ के नंगल में कबाड़ विवाद पर हुई गोलीबारी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के नंगल में कबाड़ के विवाद को लेकर दो गुटों में पहले कहासुनी और फिर हाथापाई हुई, जिसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद कबाड़ के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। हालांकि, गोली लगने से किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695