search

अप्रैल में हो सकते हैं चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, मार्च में EC कर सकता है तारीखों का एलान

cy520520 Yesterday 22:26 views 848
  

चुनाव आयोग मार्च के मध्य में करेगा तारीखों की घोषणा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा मार्च के मध्य में किसी समय एक साथ करेगा और चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं।
चुनाव आयोग मार्च के मध्य में करेगा तारीखों की घोषणा

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। जहां पुडुचेरी विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा, वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और बंगाल विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 20, 23, 10 और सात मई को खत्म हो रहा है।

निर्वाचन आयोग ने पहले ही चुनाव वाले राज्यों का दौरा करना शुरू कर दिया है और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए असम में पहले से ही है। पिछली बार, बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में हुए थे, जो अब तक के सर्वाधिक चरण हैं।
राज्यों में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है

असम में चुनाव दो चरण में हुए थे, वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में हुए थे। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनमें से पुडुचेरी पहला राज्य है जिसने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत 14 फरवरी को अपनी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है।

तमिलनाडु मंगलवार को एसआइआर के बाद अपनी अंतिम सूची जारी करेगा, जबकि केरल 21 फरवरी को ऐसा करेगा। बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

असम में एसआइआर की जगह मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण हुआ था और अंतिम सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की गई थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159235