search

अब बिना इलाज नहीं लौटेंगे गरीब मरीज, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिला बजट

deltin33 2026-2-17 22:26:40 views 505
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान करीब दो माह से गरीब मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था। दरअसल, संस्थान में असाध्य योजना का बजट खत्म हो गया था। इसकी वजह से योजना में पंजीकृत जरूरतमंद रोगियों का उपचार संकट में था। रविवार को दैनिक जागरण में प्रमुखता से खबर छपने के बाद शासन ने अगले दिन बजट जारी कर दिया।

कैंसर संस्थान में नवंबर में ही असाध्य योजना का बजट खत्म हो गया था। लगभग 130 कैंसर गंभीर मरीज योजना में पंजीकृत हैं। पैसा न होने से इन मरीजों का इलाज प्रभावित हो गया था। सभी कई दिनों से संस्थान में भटक रहे थे।

कैंसर संस्थान के विभिन्न विभागों की ओपीडी में प्रदेशभर से प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज आते हैं। यहां 300 बेड पर रोगियों की भर्ती होती है। संस्थान में गरीब मरीजों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है, जिसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री राहत कोष व असाध्य योजना शामिल है।

सितंबर 2022 से कैंसर संस्थान में इन योजनाओं से इलाज शुरू किया गया था। 2024-25 में शासन ने असाध्य योजना के मरीजों के लिए एक करोड़ का बजट भेजा था। हालांकि, इस बार संस्थान की ओर से पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन एक करोड़ रुपये ही स्वीकृत हुआ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131