search

Video: मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्ट्रपति का दिखा अलग अंदाज, मुंबईकरों की तरह जॉगिंग का उठाया लुत्फ

cy520520 3 hour(s) ago views 235
  

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मरीन ड्राइव पर जॉगिंग की



राज्य ब्यूरो, मुंबई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को सुबह-सुबह आम मुंबईकरों की भांति समुद्र के किनारे प्रसिद्ध मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते दिखाई दिए।

जॉगिंग करते हुए उनका वीडियो वायरल होने पर कुछ विशिष्ट जनों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट्टी मैरी–क्लाउडे मैक्रों के साथ सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने उनका स्वागत किया।

  
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मरीन ड्राइव पर जॉगिंग की

रात्रि विश्राम के बाद सुबह-सुबह मैक्रों नेवी ब्लू टी-शर्ट में काले शार्ट्स में मुंबई के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करने जा पहुंचे। उनके साथ सादे कपड़ों में उनके सुरक्षाकर्मी भी थे।

लेकिन मैक्रों आम लोगों के बीच बड़े आराम के साथ हल्के कदमों से दौड़ते और मुंबई की सुबह का आनंद लेते दिखाई दिए। उन्हें दौड़ते देख उन्हें पहचान रहे लोग उनका वीडियो बनाते रहे, और वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे।

उनके इस प्रकार निश्चिंत होकर जॉगिंग करने पर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि इससे दो बातें पता चलीं कि उनके साथ कोई भारी भरकम काफिला नहीं था।

सुरक्षाकर्मी भी गिने-चुने थी। वह शहर के लोगों के बीच घुलमिलकर अपना काम करते रहे। दूसरा यह कि नेतागीरी करने के लिए स्टैमिना की जरूरत होती है। ये बात हमारे नेताओं को भी समझनी चाहिए।

  
उन्होंने 26/11 पीड़ितों को ताज होटल में श्रद्धांजलि दी

मैक्रों ने मरीन ड्राइव पर जॉगिंग के बाद अपनी पत्नी के साथ होटल ताज में 26/11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में बने स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

वहीं उनसे मिलने मुंबई के फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ लोग भी पहुंचे। इनमें अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी, शबाना आजमी एवं ऋचा चड्ढा आदि कलाकार शामिल थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159161