search

रायबरेली में आठ महीने की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति और सास हिरासत में

deltin33 3 hour(s) ago views 510
  



संवाद सूत्र, शिवगढ़ (रायबरेली)। संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार को एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक द्वारा परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया। आनन-फानन में परिवारजन शव लेकर निकल गए। जब सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वाले महिला द्वारा फांसी लगाने की बात कह रहे हैं, जबकि महिला के मायके पक्ष ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शक के आधार पर पुलिस आरोपित पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


रायपुर नेरुवा निवासी हंसराज अपनी पत्नी कृष्णा देवी को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हंसराज शव लेकर घर के लिए निकल पड़े। आंशका होने पर अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका के भाई हिंदूगंज मजरे बदावर निवासी रजनीश ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन कृष्णा का विवाह हंसराज के साथ सात जून 2025 को हुआ था। मंगलवार की दोपहर उन्हें व परिवारजन को बहन की मौत की सूचना दी गई। रजनीश ने बहनोई व अन्य ससुरालीजन पर गला दबाकर कृष्णा की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गांव पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर हंसराज व उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप के आधार पर हंसराज व उनकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472606