search

रील बनाने के जुनून में नाले में गिरी डीयू की छात्रा, पीसीआर की टीम ने बचाई जान

deltin33 1 hour(s) ago views 163
  

रील बनाने के जुनून में नाले में गिरी डीयू की छात्रा को निकालते पुलिसकर्मी। फोटो- सोशल मीडिया



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बटोरने का क्रेज के कारण सोमवार को नजफगढ़ इलाके में एक छात्रा के जान पर बन आई। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा रील बनाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी।

गनीमत रही कि इलाके में गश्त कर रही दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन के जवानों ने समय रहते युवती की चीखें सुन लीं और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय भावना वालिया दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में स्नातक की छात्रा है और नवादा मेट्रो स्टेशन के पास एक पीजी में रहती है।
रील बनाने में व्यस्त थी, तभी संतुलन बिगड़ा

भावना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और पूर्व में टीवी पर कोरियोग्राफर के रूप में दो अलग-अलग कार्यक्रमों का हिस्सा भी रह चुकी है। सोमवार दोपहर वह नजफगढ़ नाले के किनारे रील बनाने में व्यस्त थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नाले में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार नाली में पानी का स्तर गले तक था और नीचे भारी दलदल होने के कारण छात्रा धीरे-धीरे अंदर धंसती जा रही थी। मौत को करीब देख छात्रा ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। उसी समय वहां से गुजर रही पीसीआर वैन में तैनात हेड कांस्टेबल ओमबीर कादयान ने छात्रा की आवाज सुनी।

जब उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा, तो उन्हें युवती का केवल एक हाथ पानी के ऊपर दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिसकर्मियों ने रस्सी का इंतजाम किया और काफी मशक्कत के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवती को दमे से बाहर लाने के लिए उसकी काउंसलिंग की, जिसके बाद उसे घर जाने की अनुमति दे दी गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472645