search

चुनावी शोर के बीच भक्ति की शरण में अमित शाह, कल नदिया के इस्कॉन मंदिर में करेंगे दर्शन

deltin33 2026-2-17 17:56:50 views 1225
  

अमित शाह मायापुर इस्कॉन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बांग्लादेश की सीमा से सटे नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कान मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संक्षिप्त यात्रा करेंगे।

उनके कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि शामिल नहीं है। सूत्रों के अनुसार, यह दौरा पूरी तरह धार्मिक व सांस्कृतिक है और हाल के महीनों में राज्य की यह शाह की सबसे संक्षिप्त यात्रा होगी।

वे नदिया जिले में स्थित मंदिर परिसर में लगभग दो घंटे बिताएंगे। मायापुर, अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कान) का वैश्विक मुख्यालय है।
शाह इस्कॉन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

संभावित कार्यक्रम के अनुसार, शाह के दोपहर में कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने और हेलीकाप्टर से मायापुर जाने की उम्मीद है। वह आध्यात्मिक नेता की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही प्रकार का होगा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक होगी

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस दौरे के दौरान किसी भी राजनीतिक बैठक या रैली की योजना नहीं है। हालांकि, भाजपा की बंगाल इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के भी मंदिर में उनके साथ रहने की उम्मीद है।

मंदिर परिसर के अंदर, मंत्री इस्कान के संस्थापक एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भगवान नरसिंह, चैतन्य महाप्रभु और राधा-माधव के मंदिरों में पूजा अर्चना सहित अनुष्ठानों में भाग लेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131