ओटीटी पर कब आएगी हैलो बच्चों (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले अभिनेता विनीत कुमार सिंह की आने वाली वेब सीरीज हैलो बच्चों की आधिकारिक घोषणा की गई थी। फर्स्ट लुक के साथ इस सीरीज का एलान हुआ था और अब मेकर्स की तरफ से हैलो बच्चों का नया टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।
इसके अलावा सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छावा और जाट जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले विनीत कुमार की अपकमिंग वेब सीरीज हैलो बच्चों ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी।
कब और कहां आएगी हैलो बच्चों
विनीत कुमार सिंह स्टारर हैलो बच्चों वेब सीरीज के बारे में काफी दिनों से चर्चा चल रही है। इस सीरीज में वह टीचर की भूमिका को निभाते हुए नजर आएंगे, जो बच्चों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराते हुए नजर आएंगे। इसका प्रमाण आपको हैलो बच्चों के लेटेस्ट टीजर में देखने को मिल जाएगा, जिसे मंगलवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 18 मिनट की ये फिल्म, 24 साल पहले खर्च से तीन गुना ज्यादा की थी कमाई
हैलो बच्चों के इस टीजर में कुछ बच्चों को दिखाया गया है, जो बड़े-बड़े सपनें जरूर देखते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता। फिर कैसे वे बच्चे अपना करियर बनाते हैं और एक शिक्षक के तौर पर विनीत किस तरह से उनकी मदद करते हैं, ये इस सीरीज का मूल केंद्र होगा।
Hello Bachhon, taqdeer jald badalne vali hai
Watch Hello Bachhon, out 6 March, only on Netflix.#HelloBachhonOnNetflix pic.twitter.com/Gh5mHPnE1X — Netflix India (@NetflixIndia) February 17, 2026
कुल मिलाकर कहा जाए हैलो बच्चों का टीजर काफी शानदार है और ये सीरीज आजकल के जेन-जी को काफी पसंद आ सकती है। गौर किया जाए हैलो बच्चों की रिलीज डेट की तरफ तो अगले महीने 6 मार्च 2026 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
अलख पांडे की दिखेगी झलक
दरअसल हैलो बच्चों को फिजिक्स वाला के संस्थापक और टीचर अलख पांडे की बायोपिक के तौर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विनीत कुमार सिंह इस सीरीज में उनकी ही भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। किस तरह से उन्होंने देश में एजुकेशन के लेवल को बदला है, वह आपको हैलो बच्चों में दिखाई दे सकता है। साथ ही सीरीज में अलख पांडे की झलक भी दिखाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- 3 साल पुरानी सीरीज OTT पर कर रही ट्रेंड, 6 एपिसोड में कूट-कूटकर भरी मर्डर मिस्ट्री की सस्पेंस से भरपूर कहानी |
|