deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

वनप्लस कब लॉन्च करेगा OxygenOS 16, किन-किन स्मार्टफोन को मिलेगा Android 16 वाला अपडेट?

cy520520 2025-10-9 02:07:24 views 1035

  

वनप्लस स्मार्टफोन जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 16 का अपडेट



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने Android 16 पर आधारित अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस OxygenOS 16 अपडेट को रिलीज करने का एलान कर दिया है। यह अपडेट 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च के साथ ही वनप्लस यूजर्स के लिए इसे रोल आउट करना शुरू कर देगी। कई सारे वनप्लस यूजर्स लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन वाले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी वनप्लस स्मार्टफोन यूज करते हैं और नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कंपनी किन-किन स्मार्टफोन के लिए इस अपडेट को रोलआउट करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
OnePlus के किन स्मार्टफोन को मिलेगा OxygenOS 16 अपडेट?

वनप्लस ने ऑफिशियली कोई लिस्ट शेयर नहीं की है, जिसमें उन्होंने OxygenOS 16 अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया है। हालांकि OnePlus Community पोस्ट में उन सभी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिलती है, जिनके लिए कंपनी Android 16 पर आधारित अपडेट रिलीज करने वाली है। यह लिस्ट में वे स्मार्टफोन हैं, जिन्हें भारत में क्लोज बीटा ट्रायल रखा गया था। यहां हम आपको उन सभी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।

  • OnePlus 13
  • OnePlus 13R
  • OnePlus 13s
  • OnePlus Open
  • OnePlus 12
  • OnePlus 12R
  • OnePlus 11
  • OnePlus 11R
  • OnePlus Nord 3
  • OnePlus Nord 4
  • OnePlus Nord 5
  • OnePlus Nord CE 4
  • OnePlus Nord CE 4 Lite
  • OnePlus Nord CE 5
  • OnePlus Pad
  • OnePlus Pad 2
  • OnePlus Pad 3


वनप्लस के पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे OnePlus 10 सीरीज, Nord और Nord 2 लाइनअप के साथ-साथ Nord CE मॉडल के लिए कंपनी एंड्रॉयड 16 वाला अपडेट उपलब्ध नहीं करवाएंगी। इसके साथ ही कंपनी के N सीरीज और OnePlus Pad Go टैबलेट को भी यह लेटेस्ट अपडेट नहीं मिलेगा।
OxygenOS 16 कब होगा रिलीज?

OnePlus ने एलान किया है कि वह OxygenOS 16 को 16 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर बताया जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित होगा, जिसमें एडवांस एआई फीचर्स भी मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी एआई इंटीग्रेशन को और बेहतर करना चाहती है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को Gemini AI सपोर्ट और ऑन-डिवाइस एआई टूल्स का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Android 16 Eligible Smartphones: किन-किन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 16 का अपडेट? देखें पूरी लिस्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124000