search

इस आसान रेसिपी से बनाएं मुंह में घुल जाने वाला स्पंजी ढोकला, नहीं याद आएगा बाजार वाला स्वाद

Chikheang 3 hour(s) ago views 1026
  

स्पंजी ढोकला बनाने के लिए आजमाएं यह आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)  



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ढोकला एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह हल्का, खट्टा-मीठा और स्पंजी नाश्ता गुजरात की शान है, लेकिन इसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर बना ढोकला बाजार जैसा जालीदार और मुलायम नहीं बनता- या तो वह सख्त हो जाता है या गले में फंसता है, लेकिन अब चिंता छोड़िए। जी हां, आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्पेशल रेसिपी, जिसे अपनाकर आप घर पर ही एकदम \“रुई जैसा सॉफ्ट\“ ढोकला तैयार कर सकते हैं।

  

(Image Source: AI-Generated)  
ढोकला बनाने के लिए सामग्री

एक परफेक्ट ढोकले के लिए आपको बहुत तामझाम की जरूरत नहीं है। बस ये कुछ चीजें जुटा लें:

  • बेसन: 1.5 कप (बारीक छना हुआ)
  • दही: आधा कप (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
  • सूजी: 1 बड़ा चम्मच (इससे ढोकला दानेदार बनता है)
  • अदरक-मिर्च का पेस्ट: 1 चम्मच
  • हल्दी: बस एक चुटकी (ज्यादा हल्दी से लाल धब्बे पड़ सकते हैं)
  • फ्रूट साल्ट: 1 पैकेट
  • तड़के के लिए: राई, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता और चीनी।

ढोकला बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और सूजी को छान लें। अब इसमें दही, अदरक-मिर्च का पेस्ट, नमक और चुटकी भर हल्दी डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक ऐसा घोल तैयार करें जो न बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। इस घोल को 10 मिनट के लिए आराम करने दें- यही वह समय है जब बेसन पानी सोखकर सेट होता है।
  • अब बारी आती है असली ट्रिक की। स्टीमर या कढ़ाई में पानी गर्म होने के लिए रखें। जब पानी उबलने लगे, तब बेसन के घोल में इनो डालें और उस पर एक चम्मच पानी छिड़कें। इसे एक ही दिशा में तेजी से फेंटें। आप देखेंगे कि घोल फूलकर दोगुना हो गया है। तुरंत इसे तेल लगी हुई थाली में पलट दें और 15-18 मिनट के लिए भाप में पकने दें।
  • ढोकला तो बन गया, लेकिन इसे \“जूसी\“ बनाने का राज तड़के में छिपा है। एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हरी मिर्च डालें। जब तड़का चटकने लगे, तो इसमें आधा कप पानी, थोड़ी चीनी और नींबू का रस डाल दें। इस पानी को एक उबाल आने तक पकाएं।
  • जब ढोकला थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उसे मनचाहे टुकड़ों में काट लें और ऊपर से गरम-गरम तड़के वाला पानी फैला दें। यह पानी ढोकले की जालियों के अंदर तक जाएगा, जिससे वह एकदम रसीला और मुलायम बन जाएगा।
  • ध्यान रहे, ढोकले को हमेशा ठंडा होने के बाद ही काटें, वरना वह टूट सकता है। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल छिड़कना न भूलें।


यह भी पढ़ें- उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा सॉफ्ट और क्रीमी मलाई पनीर, बेहद आसान है बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- बची हुई इडली को दें मसालेदार ट्विस्ट, ट्राई करें मसाला इडली फ्राई की यह आसान रेसिपी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163296