search

लॉन्‍च हो गई Maruti eVitara इलेक्‍ट्रिक एसयूवी, कितनी है कीमत, कैसे हैं फीचर्स और रेंज

LHC0088 5 hour(s) ago views 291
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्‍च कर दिया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया गया है। लॉन्‍च के साथ इसे किस कीमत पर ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्‍च हुई Maruti eVitara

मारुति की ओर से आज औपचारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई-विटारा को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 2025 में पेश किया जा चुका है।
कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है रेंज

मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्‍यादा बैटरी विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 49KWh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से ज्‍यादा की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे अधिकतम 128 किलोवाट पावर और 193 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इसे अभी सिर्फ BaaS के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।  क्या मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार eVitara भारतीय ग्राहकों को आकर्षित कर पाएगी? हाँ, बिल्कुल। नहीं, शायद नहीं। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161379