search

नौकरानी ही निकली चोर...पानीपत में घर से चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूल की वारदात

cy520520 3 hour(s) ago views 197
  

घर में काम करने वाली नौकरानी ने की चोरी, पुलिस ने जेल भेजा। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने सेक्टर 6 में घर से नकदी चोरी करने की आरोपित नौकरानी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान कुरुक्षेत्र संधोली हाल किरायेदार राम स्वरूप कालोनी निवासी सुमन उर्फ लीलावती के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि पूछताछ में आरोपित सुमन ने घर से नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 6 में राकेश के मकान में बीते करीब 3 माह से घर में साफ-सफाई कर कार्य करती थी।

काम करते समय उसको कमरे में पर्स रखा दिखाई दिया। उसको पैसों की जरूरत थी तो पर्स देखकर उसके मन में लालच आ गया और पर्स से नकदी चोरी कर ली। चोरी की नकदी में 12 हजार रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से बचे 4 हजार रुपये बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159026