search

कुरुक्षेत्र में शादी के नाम पर ठगे 5 लाख रुपये, फिर इंग्लैंड ले जाकर पत्नी को दिया तलाक

deltin33 3 hour(s) ago views 921
  

शादी के नाम पर ठगे पांच लाख, इंग्लैंड ले जाकर पत्नी को दिया तलाक। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, पिहोवा। पिहोवा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी और धोखे का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि विवाह के बाद उसके साथ मानसिक उत्पीड़न किया गया और योजनाबद्ध तरीके से उससे लाखों रुपये ऐंठे गए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ ठगी और पारिवारिक उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में हुई थी। विवाह के समय उसके स्वजन ने नकद राशि और सोना दिया। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति का पहले से किसी अन्य युवती से संबंध था।

इस पर ससुराल पक्ष ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और मायके से बड़ी रकम लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता कर महिला को वापस बुलाया गया लेकिन कुछ समय बाद पति ने विदेश जाने की जिद पकड़ ली।

इसके लिए उससे पांच लाख रुपये लिए गए। दिसंबर 2023 में महिला पति के साथ इंग्लैंड पहुंची, जहां उसे घर से निकाल दिया गया और एकतरफा तलाक दे दिया गया। महिला का आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम विदेश जाने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472492