search

बस्ती में छुट्टी पर आए फौजी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 3 hour(s) ago views 701
  

रोते बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक फौजी। जागरण  



संवाद सूत्र, दुबौलिया, बस्ती। छुट्टी पर घर आए फौजी का सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। स्वजन डायल 112 पर सूचना दिए। मौके पर दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ टीम के साथ पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भनखरपुर गांव निवासी शरद उपाध्याय राजेश (बंटी) उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र सूर्य प्रकाश उपाध्याय का सोमवार की देर रात अपने ही मकान के छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।  

शरद फौज में 452 यूनिट में राजस्थान के अलवर जिले में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वह नौ दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे। घर पर उनकी मां तथा पत्नी रुचि व एक वर्ष की बेटी आध्या हैं। शरद के बड़े भाई सुरेश ने बताया वह भी फौज में थे। बीआरएस लेकर वर्तमान समय में परिवार सहित लखनऊ रहते हैं।

यह भी पढ़ें- UP में पति बना परिवार का कातिल, पहले सोती पत्नी फिर बेटे के सिर में मारी गोली, इसलिए रचा खूनी अंत

भाई की मृत्यु की खबर सुनते ही वह वहां से घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए, मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की कारण का पता चल पाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161253