search

सिर्फ 7,499 रुपये में 5,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 8GB RAM और डुअल रियर कैमरा भी

LHC0088 3 hour(s) ago views 469
  

सिर्फ 7,499 रुपये में 5,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 8GB RAM और डुअल रियर कैमरा भी  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने मंगलवार को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Bold N2 के नाम से पेश किया है। यह डिवाइस N लाइनअप का लेटेस्ट डिवाइस है। नया फोन महीने के एन्ड तक देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आप Lava Bold N2 को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकेंगे।

डिवाइस दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए अवेलेबल होगा। स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो फोन में Unisoc SC9863A चिपसेट देखने को मिल रहा है, जिसके साथ 4GB तक RAM मिलती है। डिवाइस डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग ऑफर करता है। इसके साथ ही डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा मिलता है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...
Lava Bold N2 की कीमत और अवेलेबिलिटी

कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 की कीमत भारत में 7,499 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। डिवाइस की सेल 27 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर शुरू होगी। ये नया लावा बोल्ड N2 दो कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिन्हें इंडस ब्लैक और सियाचिन व्हाइट में पेश किया गया है।
Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बोल्ड N2 में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है और इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलती है। डिवाइस डुअल सिम के साथ Android 15 Go पर चलता है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट ब्लोटवेयर या एड्स के साथ नहीं आता है और यूज़र्स को क्लीन Android एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

बोल्ड N2 में डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। डिवाइस Unisoc SC9863A चिपसेट से लैस है, जिसमें आठ कोर मिलती हैं। फोन में 4GB RAM और 64GB बिल्ट-इन स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस 4GB तक RAM एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है, जिसके बाद फोन की RAM बढ़ कर 8GB हो जाती है।
Lava Bold N2 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए लावा के डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है। जहां 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और एक और कैमरा मिलता है जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

यह भी पढ़ें- Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी भी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161247