search

आरा में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 10 hour(s) ago views 471
  

आरा में फंदे से लटका मिला युवक का शव



जागरण संवाददाता,आरा(भोजपुर)।  भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव छत की कुंडी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया।
मृतक की पहचान और स्थिति

मृतक की पहचान धमार गांव वार्ड संख्या 8 निवासी दीनबंधु बारी के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर अर्धचंद्राकार निशान पाया गया है। यह तथ्य मामले को संदिग्ध बना रहा है।
डेरा पर सोने गया था युवक

मृतक के पिता ने बताया कि राहुल घर से लगभग 400 मीटर दूर मरवटिया गांव स्थित अपने डेरा पर सोता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह वहां सोने चला गया था।

मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। वहां उसका शव गमछे के सहारे कुंडी से लटका मिला।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पिता दीनबंधु बारी ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है, हालांकि किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
परिवार में मचा कोहराम

बताया जाता है कि राहुल दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे स्थान पर था। परिवार में मां बिंदा देवी, बहनें खुशबू, ममता, सविता और भाई उपेंद्र कुमार हैं।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
जिंदगी से न करें खिलवाड़, करें प्यार

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी अनमोल है। कठिन परिस्थितियों में भी जीवन से हार मानना समाधान नहीं है।

अगर कोई मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रहा हो तो परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से बात करें। जिंदगी से खिलवाड़ न करें, उससे प्यार करें—हर समस्या का समाधान संभव है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163383