search

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मिले संदिग्ध मांस के टुकड़े, इलाके में फैली सनसनी

Chikheang 10 hour(s) ago views 443
  

कुष्ठ आश्रम के पास गंदे नाले से संदिग्ध मांस के टुकड़े मिले।



दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद कुष्ठ आश्रम के पास गंदे नाले से संदिग्ध मांस के टुकड़े थैलों में भरे हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद क्षेत्र में सामने आया, जहां लोगों ने नाले में 30 से 40 के करीब मांस के टुकड़े पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई शुरू करवाई और मांस से भरे थैलों को सावधानीपूर्वक बाहर निकलवाया।

थाना सरहिंद के सहायक थानेदार अवतार सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से लोगों को बचना चाहिए।

  

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।पुलिस ने बरामद किए गए मांस को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मांस किस जानवर का है और इसे वहां किसने फेंका। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163383